Roorki News: भगवानपुर क्षेत्र से दो युवक लापता
रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: भगवानपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो युवक परिजनों को बिना बताए लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दादूबास निवासी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा फरमान 23 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चला गया। वहीं, गौतम नगर अलीगढ़ निवासी दुष्यंत कुमार ने बताया कि उसका साला आरोग्यम अस्पताल के समीप कॉलोनी से 17 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.