Roorki News: भगवानपुर के मजाहिदपुर सती वाला गांव में अनियंत्रित खनन से भरा डंपर घर में घुसा, टला बड़ा हादसा
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर क्षेत्र के मजाहिदपुर सती वाला गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब तीन बजे खनन सामग्री से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गांव निवासी उदय सिंह के मकान में जा घुसा। डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की एक बाहरी दीवार और शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुबह हुए इस जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक की लापरवाही और क्षेत्र में अवैध रूप से दौड़ रहे खनन वाहनों के खिलाफ मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.