रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बजाज एंड संस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार देर शाम ट्रीटमेंट प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले क्वेंचिंग ऑयल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर भगवानपुर अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...