Roorki News: भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मां मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भक्ति गीतों की धुन पर डांडिया खेलते श्रद्धालु भक्ति और उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में हर वर्ष नवरात्र के दौरान कुछ नया और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे मोहल्ले के लोगों को एक साथ मिलकर धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जैन परिवार, मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, एडवोकेट आशीष पंडित, अनुज आत्रेय, सुधीर चौधरी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.