Roorki News: भक्ति और उत्साह के बीच निकली हरे कृष्णा मंदिर की पलटा रथ यात्रा
रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। हरे कृष्णा मंदिर लक्सर की ओर से श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पलटा रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव चौक पहुंची। जहां सामूहिक आरती के साथ इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शुक्रवार को रथ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.