Roorki News: भंडारे में कहासुनी के बाद युवक पर हमला
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: लक्सर। एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। खानपुर कोतवाली क्षेत्र के गिद्दावाली डेरियो निवासी सोहनवीर ने गुरुवार की शाम तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई को उनका भाई अर्जुन पोडोवाली गांव स्थित मंदिर के पास आयोजित भंडारे में भोजन करने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि छह युवकों ने उसके भाई अर्जुन के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.