Roorki News: ब्राह्मण परिवार समागम में एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की के तत्वावधान में शनिवार को हरमिलाप धर्मशाला में ब्राह्मण परिवार समागम 2026 का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समागम में आपसी सौहार्द, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित राजकुमार कौशिक, आचार्य सचिन शास्त्री, पंडित वैभव शर्मा, पंडित रजनी शास्त्री और पंडित रमेश सेमवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद सभा के संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा, रामानंद शर्मा, योगेश शर्मा और सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संचालन सभा के महामंत्री सचिन पंडित ने किया। सभा के संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि यह समागम समाज की आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.