Roorki News: बेड़पुर चौक पर सड़क का किनारा टूटा, हादसे का खतरा
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के बीच सोहलपुर मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास सड़क का एक किनारा टूट गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं, ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़क हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। बारिश के कारण उर्स क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। मंगलवार को उर्स की छोटी रोशनी में सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा, अमृतसर, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचेंगे। बेड़पुर चौक के पास वाहनों को रोका जाता है। पार्किंग स्थलों पर जलभराव और कीचड़ के कारण कई वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं। ऐसे में रात में भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से हादसे का खतरा है। स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.