रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: गंगनहर क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बेटे पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला रविवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आए दिन उसके साथ अभद्रता करता है। आरोप है कि रविवार को किसी बात को लेकर बेटे ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेटे ने उसकी एक नहीं सुनी। महिला ने पुलिस से बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे को कोतवाली बुलाकर दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...