Roorki News: बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, एआरटीओ ने किया सीज
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को हरिद्वार रोड और लंढौरा-लक्सर मार्ग पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 35 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। वहीं पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रही एक बुलेट को रोककर सीज कर दिया गया। इसके अलावा करीब 18 ई-रिक्शा भी सीज किए गए। अभियान की शुरुआत मलकपुर चुंगी के पास एक पब्लिक स्कूल के आसपास की गई। यहां एआरटीओ टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.