Roorki News: बुग्गी से टकराने पर युवक से मारपीट, पांच पर केस
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में बुग्गी से टकराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने गांव के ही तीन नामजद समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी छतरपाल ने तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम उनका बेटा गुरदीप बाइक से गांव में जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति भैंसा-बुग्गी लेकर आ रहा था। आरोप है कि अचानक भैंसा बाइक से टकराने के बाद नीचे गिर गया। आरोप है कि घटना से नाराज बुग्गी चालक विक्रम ने गुरदीप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडे से उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गुरदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.