रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: क्षेत्र में बुधवार से जारी लगातार बारिश के कारण कई गांवों के खेतों में जलभराव हो गया है। धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। वहीं बरसाती नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। निचले इलाकों के खेत तालाब जैसे नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। बुग्गावाला पुलिस ने लोगों से उफनती नदियों और तेज बहाव वाले नालों से दूर रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सुरजन नगर में फीका नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को सताने लगी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...