रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद करने के साथ ही खेतों में बने मचान और झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार देर रात हाथियों का झुंड बुग्गावाला गांव के समीप किसान अशोक सैनी के खेत में जा पहुंचा। हाथियों ने खेत में बनी झोपड़ी और मचान को तहस-नहस कर दिया। गनीमत रही कि घटना के समय मचान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...