Roorki News: बुग्गावाला में फिर बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित
रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। शनिवार को बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। लगातार हुई वर्षा से क्षेत्र की बरसाती नदियां मोहनड्रॉ, सुकरो और चिल्लावाली नदी उफान पर आ गईं। इससे जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदियों के किनारे बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण शहज़ाद, कवीन्द्र, वीरेंद्र पाल, कुलदीप, ब्रजमोहन, आमिर आदि ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से खेतों में कटाव तेज हो गया है। कई किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं और उपजाऊ भूमि नदी में समा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.