रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मोहंडरो, सुकरो, चिल्लावाली और रायघाटी नदियां रविवार को उफान पर आ गईं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव ने नदी किनारे स्थित खेतों में कटाव तेज कर दिया है। कई स्थानों पर किसानों की उपजाऊ भूमि और फसलें नदी की धारा में समाने लगी हैं। कटाव का रुख गांवों की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण शहजाद, अरविंद, मुन्नीलाल, मुंतजीर, जाहिद समेत अन्य लोगों ने बताया कि तेज बहाव के कारण नदी लगातार खेतों को काट रही है। इससे किसानों की फसल और कृषि भूमि को भारी नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाने से बढ़ी चिंता, प्रशासन से सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग ग्रामीणों के मुताबिक यदि जलस्तर में जल्द कमी नहीं आई तो क...