रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: लंढौरा। बुआ के साथ दिल्ली जाने के लिए युवती ने हंगामा काटा। पुलिस ने युवती और बुआ से बातचीत की। बाद में परिजन युवती को बुआ के साथ दिल्ली भेजने पर रजामंद हो गए। लंढौरा क्षेत्र निवासी युवती ने हाल में ग्रेजुएशन किया है। युवती का कहना है कि वह दिल्ली बुआ के साथ रह कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। कुछ दिनों दिल्ली निवासी बुआ युवती के पास आई हुई थी। बुधवार को बुआ ने दिल्ली लौटने की तैयारी की तो युवती बुआ के साथ दिल्ली जाने की बात करने लगी। मां और भाई ने दिल्ली जाने का विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...