Roorki News: बीटी गंज रामलीला में सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन
रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: बीटी गंज रामलीला समिति के 107वें रामलीला महोत्सव में गुरुवार रात वनवास से लेकर माता सीता के हरण तक की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने महर्षि अत्रि और माता अनुसुइया के आश्रम में भगवान श्रीराम के आगमन, अगस्त्य मुनि से भेंट, पंचवटी में निवास, सूर्पणखा के अंग भंग, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण किया। मंचन के दौरान दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। लीला में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता के साथ विभिन्न ऋषि-मुनियों के आश्रमों में पहुंचते हैं। पंचवटी में निवास के दौरान सूर्पणखा के आगमन और लक्ष्मण द्वारा उसके अंग भंग किए जाने का प्रसंग मंचित किया गया। इसके बाद खर-दूषण वध और रावण द्वारा छलपूर्वक माता सीता का हरण करने के दृश्यों ने दर्शकों को भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.