रुडकी, नवम्बर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बीएसएम चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ ब्राह्मण समाज और सर्व समाज के चिंतकों का धरना सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। त्योहार के बावजूद नगर के शिक्षा प्रेमी धरना स्थल पर डटे रहे। सुबह धरना स्थल पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संस्था की शैक्षिक धरोहर को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग उठाई। वेदप्रकाश, अरविंद शर्मा, आनंद चौधरी, दीपक लाखवान, पवन सैनी, सलमान और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: बीएसएम ट्रस्ट के खिलाफ धरना दसवें दिन भी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...