Roorki News: बीएसएम कॉलेज में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की। बीएसएम पीजी कॉलेज में बुधवार को एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु अरोड़ा के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर से प्लास्टिक, रैपर और कागज आदि एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों से बचाव के साथ मन को एकाग्र रखने में भी सहायक है। स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.