Roorki News: बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर गड्ढों से होगा शिवभक्तों का स्वागत
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन बुग्गावाला क्षेत्र से होकर गुजरने वाला बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: टूटी सड़क और बिखरी गिट्टी से गुजरने को मजबूर होंगे कांवड़िये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.