रुडकी, जुलाई 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में गुरुवार को हड्डी और नाक-कान-गला संबंधी बीमारी का उपचार कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। दोनों विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। कई मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश कुमार की बुधवार रात नाइट ड्यूटी थी। इसके चलते गुरुवार को उनका ड्यूटी ऑफ रहा। वहीं, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव अग्रवाल की गुरुवार को वीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी। ऐसे में दोनों ही विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए उपलब्ध नहीं रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी के इलाज पर अफसर 'लाजवाब', मरीज बेहाल, अव्यवस्थाओं के ये है मुख्य कारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...