Roorki News: बिजली व्यवस्था समय से बहाल करना अफसरों की जिम्मेदारी: त्रिपाठी
रुडकी, जुलाई 16 -- Roorki News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के बीच हुए विवाद के एक दिन बाद हरिद्वार के मुख्य अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी गुरुवार को रुड़की अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति समय पर बहाल करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों को हर हाल में उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करने चाहिए। यदि किसी कारणवश कॉल नहीं उठ पाए तो बाद में स्वयं संपर्क कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परेशानी में ही विभाग से संपर्क करता है, इसलिए उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए。
बैठक में चर्चा बैठक में गणेशपुर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.