रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। बरसात के मौसम में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और संभावित हादसों से बचाव के लिए ऊर्जा निगम ने झबरेड़ा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी रिजवान अली के निर्देशन में कर्मचारियों ने परिसर में उगी झाड़ियों, गाजर घास और कूड़े-कचरे को हटाया। एसडीओ रिजवान अली ने बताया कि बरसात के दौरान ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास झाड़ियां व कचरा होने से फॉल्ट और तकनीकी खराबी की आशंका बढ़ जाती है। सफाई के बाद उपकरणों का निरीक्षण और मरम्मत कार्य आसानी से किया जा सकेगा। अभियान में जेई अशोक कुमार समेत उपखंड के सभी विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...