Roorki News: बिजली विभाग ने घायल लाइनमैनों के इलाज का लिया जिम्मा
रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान घायल दो लाइनमैनों का उपचार कराने, उन्हें ड्यूटी से नहीं हटाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन टलता नजर आ रहा है। खानपुर बिजलीघर में 23 जुलाई को यूपी सीमा के पास बिजली लाइन में फॉल्ट होने की सूचना मिली थी। फॉल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन नितिन कुमार और नीलू को मौके पर भेजा गया। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक दोनों कर्मचारी खंभे से नीचे गिर पड़े। हादसे में नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नीलू के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को उपचार के लिए लक्सर अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.