रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: कलियर। शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर 7 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राहुल गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेहवड कलां गांव में लगातार बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। टीम ने शनिवार को गांव में छापेमारी कर सात घरों के रंगेहाथ बिजली चोरी पकड़ ली। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...