Roorki News: बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की छापेमारी, 12 घरों में पकड़ी चोरी
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। बिजली चोरी की शिकायतों पर ऊर्जा निगम की टीम ने धीरमजरा गांव में छापेमारी कर 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल भी कब्जे में ली। ऊर्जा निगम की टीम को सूचना मिली थी कि धीरमजरा गांव में कुछ ग्रामीण अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने गांव में पहुंचकर घर-घर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 12 घरों में बिजली चोरी होती पाई गई। टीम ने मौके पर बिजली चोरी के लिए इस्तेमाल की जा रही केबल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.