Roorki News: बिजली की रोस्टिंग से लोग बेहाल, घंटों तक बाधित हो रही बिजली आपूर्ति
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: भगवानपुर कस्बे में घरों और दुकानों के कामकाज पर पड़ा असर भगवानपुर, संवाददाता। उमस के बीच लगातार हो रही बिजली की रोस्टिंग से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बार-बार बिजली कटने और घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। कस्बा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उमस के कारण घर में बैठना मुश्किल हो गया है और बार-बार बिजली जाने से रात में भी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सुनीता देवी ने कहा कि बिजली नहीं होने से पानी की मोटर नहीं चल पाती, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसरार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण उनकी दुकान का काम प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.