रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। करवा चौथ के त्योहार पर बिजली कटौती ने महिलाओं की तैयारियों में खलल डाल दिया। गुरुवार सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही नगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब सात बजे गुल हुई बिजली सुबह दस बजे बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी दिनभर कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे करवा चौथ की तैयारियों में जुटी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने समस्या को दूर कर आपूर्ति सुचारु कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...