Roorki News: बिजली आने पर कॉलोनीवासियों ने किसान यूनियन का किया सम्मान
रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इकबालपुर शुगर मिल आवासीय कॉलोनी की बिजली बहाल होने पर कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (रोड़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ और संगठन के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि यूनियन के नेतृत्व में हुए 12 घंटे के धरने के बाद उनकी बिजली समस्या का समाधान हुआ। बिजली विभाग का मिल पर करीब 1.60 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण विद्युत आपूर्ति काट दी गई थी, जिससे करीब 250 परिवार प्रभावित हुए थे। धरने के बाद भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत और किसान नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद कॉलोनी की बिजली बहाल की गई और अस्थायी कनेक्शन दिए गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शुगर मिल के कॉलोनीवासियों ने भाकियू (रोड) प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.