Roorki News: बाल विहार पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। बाल विहार पब्लिक स्कूल रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान और सेवा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा की अध्यक्ष रचना प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्वच्छता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक मनोज गिरी ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.