Roorki News: बारिश से लक्सर में जलभराव, फसलों पर नुकसान का खतरा
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बारिश ने लक्सर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। कुछ ही देर की बारिश के बाद कस्बे के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। ओवरब्रिज के नीचे, किसान इंटर कॉलेज और गन्ना समिति परिसर समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी जमा हो गया। ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए घरों से निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में शनिवार को हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- लक्सर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.