Roorki News: बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग
रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: लक्सर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर किसानों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का जल्द और निष्पक्ष सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया। साथ ही बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में छूट देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों की महीनों की मेहनत प्रभावित हुई है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.