Roorki News: बारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डर
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। बारिश के साथ हवा चलने से फसलों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। कई दिनों से खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसान जसवीर सिंह, रोहित कुमार, जावेद अली, दीप कुमार, विकास कुमार, अतुल कुमार, घनश्याम, सुशील गौतम और राज सिंह आदि ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार हो चुकी है। वहीं गन्ना भी खेतों में पूरी तरह तैयार खड़ा है। कुछ खेतों में गन्ने की लंबाई करीब आठ फीट तक पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.