रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के चलते अधिकांश लोग घरों में ही रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...