Roorki News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई और सरसों की बुवाई पर संकट
रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। क्षेत्र में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। वहीं, सरसों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को भी देरी होने की आशंका सता रही है। बारिश का सिलसिला जारी रहने पर किसानों को बड़ा नुकसान होने का डर है। क्षेत्र के किसान इन दिनों धान की कटाई की तैयारी में जुटे थे, लेकिन मौसम बदलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे समय में बारिश होने से कटाई करना मुश्किल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.