Roorki News: बारिश से कलियर की सड़कें बनीं कीचड़ का मैदान, चलना हुआ मुश्किल
रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते दरगाह क्षेत्र की सड़कें और बाजार जलभराव व कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ ही जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। इससे साबिर पाक की जियारत के लिए कलियर पहुंच रहे जायरीन और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरगाह क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों में जलभराव होने से लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले जायरीन को उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर पानी और कीचड़ जमा होने से फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। बारिश के दौरान वाहनों के गुजरने से स्थिति और खराब हो रही है तथा सड़क पर जमा कीचड़ आसपास के दुकानों और रास्तों तक फैल रहा है। दुकानदारों और जायरीन हबीब, साजिद, दिलशाद, नोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.