Roorki News: बारिश से उमसभरी गर्मी से मिली राहत, 6.2 डिग्री लुढ़का पारा
रुडकी, सितम्बर 13 -- Roorki News: शहर में रविवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छाए और कुछ देर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले 6.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से 0.5 डिग्री अधिक है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 86 और शाम को 80 प्रतिशत दर्ज की गई। वेधशाला के अनुसार रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि पिछले 24 घंटे में भी वर्षा शून्य मिलीमीटर रही। दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.