Roorki News: बारिश में खेतों के संपर्क मार्ग टूटने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों को गांव से जोड़ने वाले कई कच्चे संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह रास्ते कट जाने और गड्ढे बनने से किसानों का अपने वाहन लेकर खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारिश थमने के बाद अब किसान खेती-बाड़ी के कार्यों के लिए ट्रैक्टर, बैल बुग्गी और अन्य वाहन लेकर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह टूट जाने से किसानों को लंबा चक्कर लगाकर खेतों तक जाना पड़ रहा है, जबकि कुछ जगहों पर पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.