Roorki News: बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, कई मोहल्लों में फिर हुआ जलभराव
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। दो दिन से जारी बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर दोबारा जलभराव हो गया। कृष्णानगर गली नंबर-20 में कुछ दिन पहले पानी कम हुआ था और नगर निगम की ओर से टैंकर लगाकर पानी निकाला जा रहा था, लेकिन लगातार बारिश के बाद यहां फिर जलभराव हो गया। पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कृष्णानगर गली नंबर-20 के साथ मुख्य मार्ग पर भी पानी जमा हो गया है। समाजसेवी दीपक लखवान ने बताया कि पहले काफी मशक्कत के बाद पानी कम हुआ था, लेकिन बारिश शुरू होते ही स्थिति फिर खराब हो गई। उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में लोगों को इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.