Roorki News: बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में कटी धान की फसल भीगी
रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गुरुवार को हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी धान की फसल बारिश में भीग गई। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। कई किसानों ने धान की कटाई कर फसल खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ी हुई थी। अचानक हुई बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। किसानों के अनुसार, धान की कटाई के बाद फसल को सुखाकर उसकी मड़ाई की जाती है। ऐसे में बारिश होने से फसल में नमी बढ़ गई है। खेतों में कटी पड़ी फसल के भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और दाने का रंग खराब होने का खतरा है। खेतों में पानी भरने से फसल को सुखाने में भी परेशानी हो सकती है। इससे मड़ाई का काम प्रभावित होने के साथ ही किसानों की लागत बढ़ने की आशंका है। किसान अशोक सैनी, प्रीतम कश्यप, नरेंद्र चौधरी आदि का कहना है कि पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.