Roorki News: बारिश थमी तो किसानों ने ली राहत की सांस, धान कटाई की तैयारी
रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बारिश थमने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से तेज धूप निकलने पर खेतों में जमा पानी सूखने की उम्मीद जगी है। अब किसान खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों अधिकांश खेतों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है। तीन दिन तक हुई बारिश से कई खेतों में पानी भर गया। कई स्थानों पर धान की बालियां जमीन पर गिर गई। किसान शेखर चौधरी, उमेश चौधरी और बबलू चौधरी ने बताया कि धान पूरी तरह तैयार है। बारिश के कारण कटाई का काम रुक गया था। अब मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद उम्मीद जगी है कि खेतों से पानी निकलते ही कटाई शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.