Roorki News: बारिश थमते ही बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी
रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: रविवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट आने और एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से लोगों को दो से छह घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुरू में मौसम ठंडा होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी महसूस नहीं हुई, लेकिन दोपहर में बारिश रुकने के साथ ही उमस बढ़ गई। बिजली नहीं होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया।
बिजली बहाली की प्रक्रिया कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे बाद बिजली बहाल हो गई, जबकि कुछ इलाकों में छह घंटे तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.