Roorki News: बारिश के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, घंटों अंधेरे में रहे लोग
रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: बारिश के बीच शनिवार रात शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं पांच तो कहीं छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात के समय बिजली गुल होने से सड़कों पर अंधेरा छा गया और देर रात घर लौटने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। शनिवार को दिनभर शहर में बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के दौरान बरहमपुर बिजलीघर से जुड़े गणेशपुर, प्रीत विहार, इंदिरापुरम, शेरपुर, माजरा, रामनगर और कृष्णानगर समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। रात में लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लोगों को परेशानी हुई। बारिश के कारण लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल सके। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.