Roorki News: बारिश के बीच दिनभर होती रही बिजली ट्रिपिंग
रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर में गुरुवार को लगातार हुई बारिश के बीच दिनभर बिजली की ट्रिपिंग से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश के दौरान बिजली की आवाजाही जारी रही। हालांकि बारिश के समय मौसम ठंडा होने के कारण लोगों को अधिक दिक्कत नहीं हुई, लेकिन दोपहर बाद बारिश थमने के साथ उमस बढ़ गई। ऐसे में बार-बार बिजली जाने से लोगों का घरों और कार्यालयों में रहना मुश्किल हो गया। शहर के गणेशपुर, प्रीत विहार, रामनगर, संजय गांधी कॉलोनी, सुभाष नगर समेत कई इलाकों में पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग होती रही। कई स्थानों पर कुछ मिनटों के अंतराल में बिजली आती-जाती रही, जिससे इनवर्टर भी बार-बार प्रभावित हुए। लोगों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी परेशानी उठानी पड़ी। उमस भरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.