Roorki News: बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल, घंटों परेशान रहे लोग
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं फॉल्ट आने से तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। उमस से राहत मिलने के बावजूद बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के दौरान ब्रह्मपुर बिजलीघर और बिजलीघर नंबर-6 से जुड़ी लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ब्रह्मपुर, गणेशपुर, सोलानीपुरम, आदर्श नगर, कृष्णा नगर और पनियाला रोड क्षेत्र में करीब तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं रामनगर बिजलीघर से जुड़े रामनगर, संजय गांधी कॉलोनी, सुनहरा, रामपुर आदि क्षेत्रों में दोपहर के समय कई बार ट्रिपिंग होती रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.