Roorki News: बारिश के कारण दुकानदार एवं ग्राहक परेशान
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: लक्सर। बारिश के चलते राखी और अन्य सामान खरीदने बाजार गई महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव और कीचड़ से उन्हें आवाजाही में दिक्कत हुई। महिलाओं शिवानी शर्मा, रितु शर्मा, संगीता देवी और दीपा चौधरी आदि ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि गुरुवार को मौसम साफ रहेगा और वे आराम से राखी की खरीदारी करेंगी लेकिन सुबह से ही बारिश शुरू होने के कारण उन्हें बारिश में ही निकलना पड़ा। इससे खरीदारी करने में काफी परेशानी हुई। वहीं दुकानदार पप्पू प्रजापति, मनीष कुमार, हर्ष कुमार, सनी चौधरी और राधिका आदि ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर उन्हें अच्छी दुकानदारी की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर हुई बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राखी को लेकर बाजार में रही भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.