Roorki News: बारिश और जलभराव से नवीन मंडी में कारोबार ठप
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का असर अब कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को रामपुर चुंगी स्थित नवीन मंडी में जलभराव के कारण फल और सब्जियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से बारिश जारी रहने के चलते कई व्यापारी अपनी दुकानें नहीं लगा सके, जबकि मंडी पहुंचे व्यापारियों को भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। रुड़की नवीन मंडी में प्रतिदिन लाखों रुपये के फल और सब्जियों का कारोबार होता है। लेकिन गुरुवार को मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से व्यापार प्रभावित रहा। कई स्थानीय व्यापारी मंडी तक नहीं पहुंच पाए, जबकि बाहर से आए व्यापारियों को भी सामान बेचने में दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रात से हो रही बारिश से रुड़की बेहाल, पांच फीट तक जलभराव, दुकान और दीवार गिरी कुछ व्यापारियों को अपनी फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.