Roorki News: बारिश और आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल, कहीं छह घंटे बाद लौटी सप्लाई
रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: रविवार दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई इलाकों में इंसुलेटर पंचर होने और बिजली लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से सप्लाई ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद ऊर्जा निगम की टीमों ने फाल्ट तलाशकर मरम्मत का काम शुरू किया। कहीं तीन से चार घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जबकि कुछ इलाकों में पांच से छह घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के दौरान बिजली लाइनों पर मरम्मत का काम प्रभावित रहा। सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े आदर्श नगर और प्रेमकुंज क्षेत्र में इंसुलेटर पंचर होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़ी लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.