रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: भगवानपुर। सम्राट कॉलोनी निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गत दिवस सामान लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उप निरीक्षक चंद मोहन ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है तथा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...