रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मसाही कलां गांव में बाग से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद पर नौ नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकरौढ़ा गांव निवासी नदीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 23 जुलाई की शाम उसके पिता शमीम और चाचा फरमान मसाही कलां गांव में ठेके पर लिए गए आम के बाग में मौजूद थे। आरोप है कि पहले दो युवक आम तोड़ने पहुंचे। उन्हें मना करने पर वह गाली-गलौज कर वहां से चले गए। बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों युवक अपने कई साथियों के साथ वापस बाग में आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आम तोड़ने के विवाद मामले में 9 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...